मकानों को घर बनाने के लिए
कुछ लोगों की जरूरत है
जो घर से और उसमेें रहने वाले
लोगों से प्यार कर सकें
जो घर की साज सँभाल कर सके
और शाम को
घर लौटने वालों का स्वागत
मुस्करा कर कर सकें
घर को जरूरत है उन लोगों की
जो उसमे रहने वालों के लिए
प्यार से खाना बना सकें और
उन्हें अहसास करा सकें कि वो कितने खास हैं
घर को जरूरत है उन लोगों की
जो कुछ पैसे कमा सकें घर चलाने के लिए
और घर में रह कर उसकी
देखभाल करने वालों का आदर कर सकें
घर को जरूरत है उन लोगो की
जो पड़ोस में रहने वालो का
हाल चाल पूछ सकें और
सुख दुःख में उनके काम आ सके
घर को जरूरत है उन लोगो की
जो हँसना जानते हों
और वक्त बेवक्त
दूसरों को हसाँ सके
क्योंकि मानवता घर से ही शुरू होती है
और यहीं से चारों और फैलती है
घर को जरूरत है उन लोगो की
जो जिंदगी पर बोझ ना हों और जीना जानते हों
कुछ लोगों की जरूरत है
जो घर से और उसमेें रहने वाले
लोगों से प्यार कर सकें
जो घर की साज सँभाल कर सके
और शाम को
घर लौटने वालों का स्वागत
मुस्करा कर कर सकें
घर को जरूरत है उन लोगों की
जो उसमे रहने वालों के लिए
प्यार से खाना बना सकें और
उन्हें अहसास करा सकें कि वो कितने खास हैं
घर को जरूरत है उन लोगों की
जो कुछ पैसे कमा सकें घर चलाने के लिए
और घर में रह कर उसकी
देखभाल करने वालों का आदर कर सकें
घर को जरूरत है उन लोगो की
जो पड़ोस में रहने वालो का
हाल चाल पूछ सकें और
सुख दुःख में उनके काम आ सके
घर को जरूरत है उन लोगो की
जो हँसना जानते हों
और वक्त बेवक्त
दूसरों को हसाँ सके
क्योंकि मानवता घर से ही शुरू होती है
और यहीं से चारों और फैलती है
घर को जरूरत है उन लोगो की
जो जिंदगी पर बोझ ना हों और जीना जानते हों