खालीपन
अच्छा है -
खालीपन ,
वो जिसमें कुछ रचनाएँ रची जाती हैं,
कुछ कविताएँ गढ़ी जाती हैं ,
कैनवास पर कुछ नए रंग उभर आते हैं ,
कुछ गीत गुनगनाए जाते हैं ,
अच्छा है ।
वो खालीपन ,जिसमें ,
बुनाई के कुछ नये नमूने सीख लिए जाते हैं ,
क्रोशिया से नये डिज़ाइन बनाए जाते हैं ,
कुछ नये पौधे घर आते हैं ,और....
कुछ नये तरीके सीख लिए जाते हैं ,जीवन को
बेहतर बनाने के ,अच्छा है।
वो खालीपन ,जो खुद से साक्षात्कार कराता है ,
अतीत के पुनर्वलोकन का अवसर देता है,
भविष्य को समझदारी से जीने की प्रेरणा देता है,
और वर्तमान को सजाने और सवाँरने का मौका देता है,
अच्छा है.......
वो खालीपन ।

No comments:
Post a Comment